Uttarakhand Politics: उत्तराखंड कांग्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी पार्टी को अपनों की ही बगावत का सामना करना पड़ रहा है। ताजा विरोध जनपद चमोली से सामने आया है। चमोली के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उपनेता विधायक दल के हाईकमान फैसेले से नाराज हैं। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व पर गढ़वाल की अनदेखी का सीधा आरोप लगाया है।
बीते रविवार को कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष पर यशपाल आर्य और विधायक दल के उपनेता के लिए भुवनचंद्र कापड़ी के नामों का ऐलान किया। यह सभी नेता कुमाऊं मंडल से हैं। जिसके बाद गढ़वाल मंडल में विरोध के स्वर उठने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ता खुद शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय से अचंभित दिखे।
बता दें कि राज्य गठन से पूर्व तक कांग्रेस और भाजपा हमेशा क्षेत्रीय संतुलन की दृष्टि से सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का चयन करती रही है। लेकिन कांग्रेस ने इसबार बड़ा निर्णय लेते हुए नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और उपनेता तीनों ही पद कुमाऊं रीजन के खाते में डाल दिए।
कांग्रेस हाईकमान का यह फैसला कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया। बगावत की शुरूआत आज जनपद चमोली में जमीन नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे से शुरू हुई। जबकि चमोली जिले की बदरीनाथ सीट पर इसबार जनादेश कांग्रेस को मिला।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम लिखे सामूहिक इस्तीफें में कार्यकर्ताओं का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व ने गढ़वाल मंडल की घोर उपेक्षा की है। जिसके चलते जिला चमोली से समस्त कांग्रेस पदाधिकारी अपने पदों से सामूहिक त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने हाईकमान से अपने फैसले को बदलने की मांग भी उठाई है।
इन्होंने दिया त्यागपत्र
पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, प्रकाश रावत, प्रदेश सचिव युद्धवीर सिंह बर्त्वाल, ओमप्रकाश नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमल रतूड़ी, नगर अध्यक्ष गोपेश्वर प्रमोद बिष्ट, मंजू फर्स्वाण, गोविंद सजवाण, विकास जुगरान, आनंद सिंह पंवार, लक्ष्मण बिष्ट, प्रभाकर भट्ट, हरेंद्र राणा, राकेश बिष्ट, सुरेंद्र सिंह पंवार, धीरेंद्र गरोड़िया, भुवन साह, अजय भंडारी, भगत कनियाल, मनोज कुमार, गबर सिंह रावत, योगेंद्र सिंह बिष्ट, महावीर सिंह रौतेला, नरेंद्र सिंह पंवार, संदीप नेगी, हरीश भंडारी, देवेंद्र सिंह फर्स्वाण, शांति लाल, राजेंद्र सिंह नेगी, संदीप झिंक्वाण, सत्येंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत, कैलाश झिंक्वाण, दर्शन सिंह झिंक्वाण, सुदर्शन शाह, सुपिया सिंह राणा, गजेंद्र सिंह रावत, उषा रावत, अंजू राणा, नरेंद्र रावत, अनंत पाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, जीत सिंह नेगी, सूरज शैलानी, जगत सिंह बिष्ट, अनिल कठैत, तेजवीर कन्डेरी, राकेश रावत, देवेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र बिष्ट, प्रमोद बिष्ट, उमेश सती, जगमोहन रावत, अनीता नेगी, धर्मा देवी, उषा फरस्वाण, सुनीता देवी, संदीप भंडारी आदि।