उत्तराखंडविविध

Weather: पहाड़ों पर बरसी फुहार, मैदानों में गर्मी से लोग बेजार

Weather Update Uttarakhand: उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने में भले ही अभी कई दिन बाकी हैं, लेकिन पश्मिची विक्षोभ की सक्रियता के चलते खासकर कुछ पहाड़ी इलाकों में बारिश की फुहारें बरसने से मौसम खुशगवार होने लगा है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में अभी भी लू के थपेड़े लोगों को परेशान किए हुए हैं। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में भी इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मियों के दिनों में भी राहत देने वाली मसूरी भी इसबार तपती महसूस हुई। पहाड़ों पर भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। जिसके चलते हर किसी को अब मानसून के आने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में लगभग 28-29 जून तक ही मानसून की आमद होगी।

हालांकि 11 जून (कल) से प्रदेश के पर्वतीय हिस्सों में जरूर बारिश की छींटे आने पर जरूर कुछ राहत मिलने का पुर्वानुमान है। जबकि मौसम विज्ञानियों द्वारा मैदानी इलाकों में अभी कुछ दिन और मौसम के शुष्क रहने की बात कही जा रही है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है।

खबर यह भी है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गंगोत्री-यमुनोत्री के अलावा कुछ पहाड़ी हिस्सों में भी बारिश हुई है। जिससे उन स्थानों पर मौसम सुहावना होने लगा है। लोगों ने भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस की है। प्रदेश के कई हिस्सों में रात्रि के समय तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में आज कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि अन्य हलकों में गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button