Uttarakhand: इन्हें मिलेंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक
Uttarakhand Police Medal: उत्तराखंड पुलिस के 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस पर प्रदान किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेल द्वारा जारी रिलीज में यह जानकारी दी गई है।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
1. गिरिजा शंकर पांडे, पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, जनपद नैनीताल।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
1. कमल सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक, एसडीआरएफ उत्तराखंड।
2. विजय थापा, पुलिस उपाधीक्षक, उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल
3. विजेंद्र दत्त डोभाल, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल।
4. शुक्रलाल, दल नायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।
5. पूरन चंद्र पंत, उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी, नागरिक पुलिस सतर्कता सेक्टर, हल्द्वानी।