सियासत

सियासतः अनुकृति और अटकलों पर बोले हरक सिंह…

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की सियासत में दिग्गज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने फिलहाल भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने पुत्र वधू अनुकृति गुसाईं के भाजपा ज्वाइन करने पर कहा कि अनुकृति को अपना भविष्य तय करने का हक है।


पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर ईडी की कार्रवाई के बाद बहू अनुकृति गुसाईं के हाल ही में भाजपा ज्वाइन करने के बाद से उनको लेकर भी सियासी कयासबाजियों का दौर जारी था। माना जा रहा था कि भाजपा के दरवाजे शायद हरक सिंह के लिए भी खुल सकते हैं। इसकी एक वजह लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में प्रचार अभियान से दूर रहने से जोड़कर देखा गया।


बकौल हरक सिंह रावत लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बतौर पर्यवेक्षक उड़ीसा भेजा था। इसबीच वह दिल्ली में कांग्रेस की बैठकों में शामिल हुए। फिर से उड़ीसा जाने वाला हूं।


अनुकृति के भाजपा में जाने पर बोले, वह अपना राजनीतिक भविष्य तय करने को स्वतंत्र है। जहां तक मेरी बात है तो मैं कांग्रेस के साथ हूं, मेरा लक्ष्य कांग्रेस की सरकार बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button