ऋषिकेश

परमार्थ निकेतन के एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आश्रम के फेमली क्वार्टर में पंखे से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को कर्मचारी का शव आश्रम के फेमली क्वार्टर में पंखे से लटका मिला। मौके से पुलिस को कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय लक्की सिंह परमार्थ निकेतन आश्रम में कार्यरत था। मंगलवार रात वह आश्रम के फेमली क्वार्टर में परिवार के साथ सोने गया। पत्नी व दो बेटों को उसने अलग कमरे में सुलाया। जबकि, खुद दूसरे कमरे में जाकर सो गया।

बुधवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पत्नी को अनहोनी की आशंका हुई। पत्नी की सूचना पर आश्रम कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमरे का दरवाजा बलपूर्वक खोला, तो लक्की पंखे पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लक्की के शव को कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइट नोट नहीं मिला।

थानाध्यक्ष रवि सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यृ के सही कारण स्पष्ट होंगे। मामले में जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button