ऋषिकेश

नरेंद्रनगर विस में 38 करोड़ में पूरी होंगी 62 योजनाएं

मंत्री सुबोध उनियाल ने किया प्रस्तावित योजनाओं का शिलान्यास

मुनिकीरेती/ऋषिकेश 15 मार्च 2024। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्तावित 62 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

शुक्रवार को नगरपालिका के पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पूजा अर्चना के बाद योजनाओं की नींव रखी। बताया कि 62 योजनाओं के तहत 14 योजनाओं का कार्य नगर पालिका, 48 योजनाओं का कार्य लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर क्षेत्रान्तर्गत किया जाएगा। जिनपर जल्द ही काम शुरू होगा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने विकास कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार जताया।

मौके पर एसडीएम देवेन्द्र सिंह नेगी, सीओ अस्मिता ममगाईं, ईओ तनवीर सिंह मारवाह, बीना जोशी, वंदना थलवाल, सुषमा नेगी, गजेंद्र सजवाण, सुभाष चौहान, मनोज बिष्ट, नरेश कुमार, अनुराधा गोयल, मनोज बिष्ट, जितेंद्र सिंह सजवाण, बेताल सिंह, सूरज पुंडीर, विवेक जोशी, राजेंद्र थलवाल, हिकमत नेगी, रोहित गोडियाल, सतीश गुप्ता, अर्चित पांडे, राकेश सेंगर, धर्मेंद्र, भगवान दास, सुनीता नेगी, विश्वेश्वरी उनियाल, रोशनी राणा, सरोज कुकरेती, नीमा पंवार, सर्वेन्द्र सिंह आदि मोजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button