Uttarakhand Politics: देहरादून। उत्तराखंड में नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आज आम आदमी पार्टी इसका विस्तार कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार में 4 उपाध्यक्ष समेत 11 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।
बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने मीडिया में नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों में उमा सिसोदिया प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रभारी युवा विंग व सोशल मीडिया, एडवोकेट रजिया बेग प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रभारी विधि विंग बनाया गया है।
जबकि एडवोकेट हिम्मत सिंह बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रभारी जिला टिहरी और उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रेम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष को रुड़की जिला प्रभारी, आजाद अली प्रदेश उपाध्यक्ष को देहरादून की सहसपुर, देहरादून कैंट व धर्मपुर विधानसभा का प्रभार दिया गया है।
वहीं, एडवोकेट अरविंद वर्मा विधि विंग प्रदेश अध्यक्ष, नवनीत राठी किसान विंग प्रदेश अध्यक्ष, डॉक्टर यूनिस चौधरी अल्पसंख्यक विंग प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आयुष मेहरोत्रा प्रदेश सह प्रभारी कुमाऊं सोशल मीडिया, नीरज फरस्वाण प्रदेश सह प्रभारी गढ़वाल सोशल मीडिया का दायित्व दिया गया है।
उधर, एडवोकेट भवन सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष चमोली, मनोरथ निराला को जिलाध्यक्ष पौड़ी, गौरव रावत को जिलाध्यक्ष कोटद्वार, विजय सिंह पंवार को जिलाध्यक्ष परवादून, वीरेंद्र सिंह सैनी को जिलाध्यक्ष पछवादून, संजय सैनी को जिलाध्यक्ष हरिद्वार, विनीत बलुटिया को जिलाध्यक्ष नैनीताल, आनंद सिंह बिष्ट को जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा, नंदन सिंह बिष्ट को जिलाध्यक्ष रानीखेत, सुभाष व्यापारी को जिलाध्यक्ष काशीपुर, जसपाल सिंह को जिलाध्यक्ष रुद्रपुर बनाया गया है।
इसबीच बाली ने कहा कि अन्य रिक्त पदों पर भी जल्द ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। कहा कि पार्टी संगठन मजबूती से प्रदेश में अगले सभी चुनावों में मैदान में उतरेगी। दावा किया कि आप से आमजन की अपेक्षाएं हैं, पार्टी उनपर खरा उतरने की कोशिश करेगी।
प्रेसवार्ता के दौरान आप के समन्वयक प्रदेश संगठन जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, डिंपल सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी मौजूद रहे।