देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शुक्रवार को मुलाकात के बाद अपने पद से इस्तीफे का पत्र सौंपा। राज्यपाल ने उनका त्यागपत्र स्वीकार करने के बाद उन्हें नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति व पदभार ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे खुशी है कि उत्तराखंड की जनता ने हमें बहुमत दिया है। कहा कि मैंने कभी किसी पद की लालस नहीं रखी है। मैंने पार्टी नेतृत्व की ओर से दी गई जिम्मेदारी को निभाया है। आगे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका पालन करूंगा।
राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, यतीश्वरानंद, गणेश जोशी मौजूद थे।