उत्तराखंडसियासत

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गुटबाजी और उपेक्षा बनी कारण

Uttarakhand Congress: उत्तराखंड में कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री और जनपद पौड़ी के द्वारीखाल विकासखंड प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने त्यागपत्र का कारण उपेक्षा और गुटबाजी को बताया है।



कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे त्यागपत्र में महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से पार्टी से सेवा करता रहा हूं। 15 वर्षों से वह संगठन में कई पदों पर रहे। वर्तमान में एआईसीसी सदस्य और प्रदेश महामंत्री के पद पर सक्रिय थे। बताया कि लंबी सेवा के बाद उन्होंने पार्टी से वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में यमकेश्वर विधानसभा का टिकट मांगा था, लेकिन मेरी लगातार उपेक्षा की गई।



यह भी कि मौजूदा वक्त में उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी, चाटुकारिता, भाई भतीजावाद हावी है। पुराने कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा हो रही है। जिससे निष्ठावान कार्यकर्ता आहत हैं। कहा कि घोर उपेक्षा और गुटबाजी से आहत होकर वह पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button