उत्तराखंड

Uttarakhand: युवक और महिला मंगल दलों के लिए CM का ऐलान

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर 12 जनवरी को उत्तराखंड मनाएगा युवा दिवस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में युवक और महिला मंगल दलों की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने का ऐलान किया। वहीं उन्होंने स्वामी विवेवकानंद के जन्मदिवस उत्तराखंड में युवा दिवस के तौर पर मनाए जाने की बात भी कही।

बुधवार को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2021-22 में उल्लेखनीय कार्यों के लिएयुवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर 12 जनवरी को राज्य और जिलास्तर पर युवा दिवस मनाया जायेगा।

सीएम धामी ने प्रदेश में युवक और महिला मंगल दलों को जिला योजना से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 4 हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने की घोषणा की। कहा कि प्रदेश में चयनित जो युवा राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में कला-संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे, वह राज्य के ब्रांड एंबेसडर के रूप में हमारी सांस्कृतिक विरासत का परिचय कराएंगे।

उन्होंने कहा कि भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आने वाले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम सभी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन पूरे सामर्थ्य के साथ करना होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या, विधायक खजान दास, बृजभूषण गैरोला, निदेशक प्रांतीय रक्षक दल जितेन्द्र सोनकर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button