मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
सीएम आवास में जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2022/12/17-dec-22-dehradun-janta-darshan.jpeg)
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता मिलन के दौरान जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जन शिकायतों की मॉनिटरिंग सीएम ऑफिस से की जाएगी।
शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपनी समस्याएं बताई। जिन्हें सीएम धामी ने एक-एक कर जनता तक पहुंच कर सुना। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान आई शिकायतों और समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम में प्राप्त सभी जन शिकायतों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। अधिकारी पूरी गंभीरता से सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों को जल्द से जल्द संबंधित विभागों को भेज दिया जाए।