
ऋषिकेश। ग्वालियर मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर लौटी साक्षी चौहान का अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने अभिनंदन किया।
दूनमार्ग स्थित महासभा कार्यालय में बुधवार को गुमानीवाला निवासी व्हीलचेयर बास्केटबॉल खिलाड़ी साक्षी चौहान का संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मनित किया। बताया कि 05 से 08 अक्टूबर तक ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में साक्षी ने गोल्ड जीता। प्रतियोगिता में 12 राज्यो की टीमें शामिल थी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 16 प्वाइंट से हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड साक्षी को मिला। साक्षी ने बताया कि महाराष्ट्र प्रदेश से खेलते हुएयह उनका लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है। इस दौरान साक्षी ने प्रैक्टिस के लिए डीबीएस स्कूल क्षरा खेल ग्राउंड प्रदान करने पर भी आभार जताया।
उधर, निवर्तमान पार्षद वीरेंद्र रमोला, विजेन्द्र मोघा और स्थानीय निवासियों ने भी साक्षी का स्वागत किया। मौके पर साक्षी के पिता विनोद सिंह चौहान, माता सुनैना देवी, भाई संदीप चौहान, समाजसेवी उत्तम सिंह असवाल, भास्कर भारद्वाज, राजेन्द्र गुप्ता, स्मिता कंडवाल आदि मौजूद रहे।