ऋषिकेश

Rishikesh: महिलाओं ने जाना कूड़े से खाद बनाने का तरीका

स्मृति वन में नगर निगम की ओर से विशेषज्ञों ने दिया त्रिवेणी सेना को प्रशिक्षण

ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की त्रिवेणी सेना को स्मृति वन में गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद इस कार्य को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास भी किए जाएंगे।

सोमवार को स्मृति वन में एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत त्रिवेणी सेना से जुड़ी महिलाओं को विशेषज्ञों ने गीले कूड़े से खाद बनाने की जानकारी दी गई। ताकि हर राजे जमा होने वाले कूड़े को घरों और प्रतिष्ठानों में ही निस्तारित किया जा सके।

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नगर निगम द्वारा दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संगठित कर त्रिवेणी सेना बनाई गई। जिनके माध्यम से नगर निगम में संचालित राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय कार्यक्रमों को क्रियान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि त्रिवेणी सेना की महिलाएं जहां एक ओर घर-घर कूड़ा संकलन, पृथक्करण एवं यूजर चार्ज में वसूलने में सहयोग कर रही है, वहीं डेंगू की रोकथाम, सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन के उपयोग को रोकने के अलावा स्वरोजगार की गतिविधियों में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

नेगी ने बताया कि कंपोस्ट खाद के प्रशिक्षण से आने वाले दिनों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा घरों से एकत्रित गीले कूड़े खाद बनानने का काम किया जाएगा, जो कि उनकी आय का साधन भी बन सकता है। यह काम महिला रोजगार व आर्थिक स्वावलंबन के साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button