देशदेहरादून

मां की तबीयत बिगड़ी तो मिलने पहुंचे सीएम योगी

जौलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल में मां से की देर तक बातचीत

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती अपनी मां सावित्री देवी से मिलने पहुंचे। अस्पताल में उन्होंने मां से काफी देर तक बातचीत भी की। फिलहाल उनकी हालत स्थित बताई जा रही है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उनके साथ रहे।



यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता 80 वर्षीय सावित्री देवी को तबीयत बिगड़ने पर शनिवार के दिन जौलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर में योगी आदित्यनाथ मां से मिलने हिमालयन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हॉस्पिटल में मां से काफी देर बात की। साथ ही चिकित्सकों से मां के बारे में जानकारी हासिल की।



बता दें कि इससे पहले तबीयत खराब होने पर इसीवर्ष जून माह में उनकी माता को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। तब भी योगी मां से मिलने एम्स पहुंचे थे। हिमालयन अस्पताल में मां से मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ दिल्ली रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button