
देहरादून। वेतन विसंगति को लेकर वर्षों से पुलिसकर्मियों का इंतजार आखिर खत्म हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस स्मृति दिवस पर उन्हें बड़ा तोहफा दिया। सीएम ने 2011 के आरक्षियों को 4600 ग्रेड पे देने का ऐलान किया।
गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने वेतन विसंगति की पुलिसकर्मियों की वर्षों पुरानी मांग पर ऐलान किया। कहा कि 2001 के आरक्षियों को 4600 ग्रेड पे दिया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने बीते साल अपने 03 वीर सपूतों को खोया है। कोरोनाकाल में पुलिसकर्मियों का योगदान सराहनीय रहा। वर्दीधारी संगठन होने की वजह से कड़ा अनुशासन पुलिस की मुख्य पहचान है। कहा कि प्रधानमन्त्री के स्मार्ट पुलिस बनाने का विजन उत्तराखंड में भी लागू किया गया है।
इसबीच धामी ने ग्रेड पे की मांग को पूरा करने के साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर स्कूल और सड़कों के नाम रखे जाने का ऐलान भी किया।