![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2022/01/22-jan-2022-UKD-Kashi-singh-airy-haldwain.jpg)
Uttarakhand Assembly Election 2022: हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने आज तीसरी लिस्ट जारी कर 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। जबकि थराली और लालकुआ सीट पर वामदलों के प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की। इसके साथ ही दल की ओर से अब तक 41 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। दो प्रत्याशियों को समर्थन के साथ इनकी संख्या 43 हो गई है।
बताया गया कि शेष 27 सीटों पर भी पार्टी कैडिडेट की लिस्ट जल्द जारी करेगी। वहीं इनमें से कुछ सीटों पर अन्य पार्टियों से भी बातचीत चल रही है। दल ने थराली सीट पर CPM के प्रत्याशी कुंवर राम और लालकुआ में CPI ML के उम्मीदवार बहादुर सिंह जंगी को समर्थन देने की घोषणा की।
UKD प्रत्याशियों की लिस्ट
1. बदरीनाथ – बृजमोहन सिंह गुसाईं
2. कर्णप्रयाग – बलवंत सिंह नेगी
3. रुद्रप्रयाग – मोहित डिमरी
4. धर्मपुर – किरन रावत कश्यप
5. पौड़ी – पूनम टम्टा
6. हरिद्वार ग्रामीण – डॉ. उपेंद्र सिंह मलिक
7. डीडीहाट – गोविंद सिंह बसेड़ा
8. पिथौरागढ़ – चंद्रशेखर कापड़ी
9. बागेश्वर – गोपाल बनवासी
10. धारचूला – रमेश थलाल
11. कालाढूंगी – मोहन कांडपाल