उत्तराखंडदेश

Sad News: जम्मू-कश्मीर में उत्तराखंड के दो जवान शहीद

आतंकियों से मुठभेड़ में घायल हो गए थे जवान, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

विजयदशमी के दिन उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आई है। जम्मू कश्मीर में आंतकियों से मुठभेड़ में राज्य के दो जवान शहीद हो गए। पुंछ में आतंकवादियों के खिलाफ काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के दौरान दोनों जवान घायल हो गए थे। उन्होंने आज उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों की शहादत पर गहरा शोक प्रकट किया है।

गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में शुरू काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन अभी भी जारी है। एक दिन पहले आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान भारी गोलाबारी के बीच जनपद टिहरी के राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और जिला चमोली के राइफलमैन योगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए वीर जवानों की शहादक की खबर से उत्तराखं डमें शोक की लहर दौड़ गई। बीते हफ्ते ही वीर सैनिक विपिन सिंह और सुनीत सैनी भी शहीद हो गए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड के दो जवानों के बलिदान पर दुख जताया। कहा कि राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने शहीदों के परिजनों को दुख के इस कठिन समय में धैर्य रखने की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button