चमोली गढ़वालधर्म कर्म

जुनेर गांव में तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठान शुरू

माता के मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, गांव में निकली कलश यात्रा

नारायणबगड़ (चमोली गढ़वाल)। नारायणबगड़ विकासखंड के ग्राम जुनेर में नवनिर्मित मां गिरिजा भवानी मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हुआ शुरू। हुआ।

गुरुवार को ग्राम जुनेर में माता गिरिजा भवानी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ढोल दमाऊं के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में घटस्थापना के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विधि विधान से हवन-यज्ञ किया गया।

इस अवसर पर पंडित शिव प्रसाद सती ने बताया कि भगवती की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विधिविधान जरूरी है। इसके बगैर देवताओं की आराधना पूरी नहीं मानी जाती है। ग्राम प्रधान नरेन्द्र भंडारी ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीणो द्वारा तन, मन, धन से सहयोग किया गया। बताया कि शुकवार को लोक कलाकारों द्वारा भगवती जागरण किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रताप राई, मनवर सिंह राई, कुंवर सिंह नेगी, पुष्कर राई, लक्षमण सिंह नेगी, मंगल फरस्वाण, रतन सिंह भंडारी, दलवीर सिंह राई, राम सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह, गुमान सिंह, बिरेंद्र भंडारी, बलवीर डोड, जय बिष्ट, कमलेश, मुकेश नेगी, पार्वती देवी, अम्बी देवी, लक्ष्मी देवी, उपप्रधान पुष्पा देवी, अन्जू देवी, मीना, आशा देवी आदि मौजूद रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button