उत्तराखंडसियासत

सेवादल में कांग्रेसियों को मिली अहम जिम्मेदारी

Congress Seva Dal : मुनिकीरेती/ऋषिकेश। कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने संगठन में कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी और जिलाध्यक्ष कांग्रेस उत्तम सिंह असवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने यह जानकारी दी। बताया कि सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने मंगतराम मटियाल को सेवादल का प्रदेश सचिव, राजेंद्र सिंह चंद को सांगठनिक जनपद देवप्रयाग का जिलाध्यक्ष, विनोद रौथाण को जिला मुख्य सचिव, राजेंद्र सिंह भंडारी को ब्लॉक अध्यक्ष हिंडोलाखाल और राजेंद्र सिंह बुटोला को ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति नगर की जिम्मेदारी सौंपी है।

पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने सेवादल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि वरिष्ठजनों को अहम दायित्व मिलने से पार्टी को निश्चित ही मजबूती मिलेगी। उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button