Rishikesh: पंजाबी महासभा ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी
• गायक जस्सा बिट्स, मोनिका और जूनियर हनी सिंह के गीतों ने बांधा समां

• भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया शुभारंभ
ऋषिकेश। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने लोहड़ी जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद पंजाबी गायक जस्सा बिट्स, गायिका मोनिका और जूनियर हनी सिंह ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
नगर निगम परिसर पर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोहड़ी के त्योहार को हर्षोल्लास का त्योहार कहा गया है। सिख समाज के लिए लोहड़ी पर्व विशेष महत्व रखती है। लोहड़ी की संध्या को आग जलाकर सभी लोग उसके चारों ओर चक्कर काटते हुए नाचते गाते हैं इस दौरान अग्निदेव का आभार प्रकट करने के लिए आग में रेवड़ी, मूंगफली, खिल, मकई के दानों की आहुति दी जाती है। जिस घर में कोई भी शुभ कार्य होता है।
कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि नई फसल के आगमन के उपलक्ष में मनाया जाने वाला लोहड़ी का पर्व भारत की उल्लासपूर्ण और रंग बिरंगी संस्कृति का परिचायक है। नव ऊर्जा और नए संकल्प के साथ यह उत्सव हमारी परंपराओं एवं मान्यताओं को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर हमें समाज में समरसता और सौहार्द कायम रखने के साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि में सहभागी बनने का संकल्प लेना होगा।
इस दौरान पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। मौके पर विधायक कैंट सविता कपूर, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं, पंजाबी महासभा अध्यक्ष केके लाम्बा, प्रदीप कोहली, प्रतीक कालिया, कमलकांत मलिक, सुभाष कोहली, रविंद्र राणा, योगेश पाहवा, नवल कपूर, सतीश सिंह, संदीप मल्होत्रा, शिवकुमार गौतम, विशाल कक्कड, महंत लोकेश दास, हरीश आनंद, राजीव कालड़ा, दीपक धमीजा, मदन मोहन नागपाल, जयंत शर्मा, अजय कालड़ा, चंद्रभूषण जैन, दीप शर्मा, गुरविंदर सिंह, आशु डंग, सुरेंद्र कक्कड़, प्रिंस मनचंदा, अविनाश भारद्वाज, रमेश अरोड़ा आदि मौजूद थे।