
Rishikesh Assembly Chunav 2022: ऋषिकेश। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री मनीष सिसौदिया के ऋषिकेश दौरे से आम आदमी पार्टी के उम्मीदों को परवान चढ़ा सकती है। कल शनिवार को सिसौदिया शहर में कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करेंगे। सियासी हलकों में इसे आप के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। रोड शो का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
ऋषिकेश विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजे सिंह नेगी ने बताया कि चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का शहर में रोड शो आयोजित किया जाएगा। रोड शो दोपहर साढ़े 3 बजे नगर निगम के समीप से शुरू होगा। इस दौरान दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिडलान भी मौजूद रहेंगी।
नेगी ने बताया कि उन्हें अब तक के प्रचार अभियान में समूची विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त समर्थन मिला है। जब अन्य दलों के कैंडिडेट प्रचार में बेतहाशा खर्च कर अपनी ताकत के बढ़ने का दावा कर रहे हैं, तब हमें बेहद सीमित खर्च में ही जनता का अच्छा रिपॉन्स मिला है। जिससे आप की जीत तय है।