खेल

Sports: नेशनल चैंपियनशिप में डीएसबी के तीरंदाजों ने लगाई पदकों की झड़ी

ऋषिकेश। महाराष्ट्र में आयोजित आर्चरी नेशनल चैंपियनशिप में डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के तीरंदाजों ने पदकों की झड़ी लगाई। विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने विजेता छात्र-छात्राओं के खेल कौशल की सराहना की।

महाराष्ट के राजाराम भीकु स्टेडियम पुणे में आयोजित इंडोर आर्चरी नेशनल चैपियनशिप 2023-24 में डीएसबी के तीरंदाज छात्र-छात्राओं ने अपने खेल कौशल से 02 स्वर्ण, 16 रजत और 05 कांस्य पदकों पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 1030 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

आर्चरी चैंपियनशिप के अंडर 10 कंपाउंड बालक वर्ग में वेद हतवाल ने एक-एक स्वर्ण और रजत जीता। अंडर 14 रिकर्व बालिका वर्ग में अनुष्का जुगतवान ने 02 रजत व 01कांस्य, आहना सकलानी ने 01 रजत व 01कांस्य, अंडर 14 कंपाउंड बालिका वर्ग में सांची ने 01रजत पदक और आराध्य मौर्य ने 02 रजत पदक हासिल किए।

वहीं, अंडर 14 कंपाउंड बालक वर्ग में श्रेयांस भट्ट ने 01 कांस्य, अभिनव रयाल ने 01 कांस्य, अंडर -17 रिकर्व बालक वर्ग में मनीष कंडियाल ने 02 रजत, दीपांचल मिश्वान ने 02 रजत, विहान गैरोला ने 01 रजत व कांस्य के अलावा अंडर 17 रिकर्व बालिका वर्ग में उन्नति जोशी ने 2 रजत पदक जीते।

प्रतियोगिता के अंडर 19 रिकर्व बालक वर्ग में अर्जुन कंसवाल ने 01 स्वर्ण व 01 रजत और ओजस पैन्यूली ने 01 रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने इस सफलता के लिए खेल विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार जताया। प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button