Politics: कांग्रेस की देश के युवाओं को 05 गारंटीः मोहित उनियाल

ऋषिकेश 11 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेसजनों ने युवाओं के लिए पार्टी की 05 गारंटी को दोहराया। उन्होंने भाजपा पर मुद्दो सं ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि असल में कांग्रेस युवाओं के साथ है। कांग्रेस की पांच गारंटियां इस बात का सबूत हैं।
सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने हाल के दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरेग और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा घोषित पांच गारंटी को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए। कहा कि बीजेपी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में बेरोजगारी का इतिहास रच दिया है। जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पांच गारंटी के जरिए युवाओं में एक उम्मीद जगाई है।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी की पांच गारंटी भर्ती भरोसा, पहली नौकरी पक्की, पेपर लीक से मुक्ति, ने तीसरे बिंदु, गिग इकॉनॉमी और युवा रोशनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि यह राहुल गांधी की देश के युवाओं को संपूर्ण न्याय की गारंटी है। इससे सरकारी नौकरी, व्यवसाय, कौशल प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति और गिग इकॉनॉमी को नई दिशा मिलेगी।
मौके पर पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, जयेंद्र रमोला, विजयपाल रावत, सुधीर राय, मदन मोहन शर्मा, चंदन सिंह पंवार, विमला रावत, मनीष शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, मधु जोशी, शैलेंद्र बिष्ट, ऋषि सिंघल,रूकम पोखरियाल, प्रवीण गर्ग, अशोक शर्मा, आदित्य झा, विजेंद्र गौड़ आदि मौजूद थे।