उत्तराखंडहादसा

दर्दनाक हादसाः भूस्खलन में दबी 3 महिलाएं, 1 की मौत

रुद्रप्रयाग। जनपद के चिरबटिया लुठियाग गांव में एक दर्दनाक हादसे की खबर है। भूस्खलन की चपेट में आने से तीन महिलाएं दबी गई। जिसमें से रेस्क्यू टीम ने एक महिला का शव बरामद किया है। जबकि दो महिलाओं के मिट्टी में दबे होने की सूचना है। आपदा प्रबंधन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक गांव में कुछ महिलाएं मिट्टी के लिए गई गई थी। अचानक भूस्खलन के चलते तीन महिलाएं उसकी चपेट में आकर मिट्टी के नीचे दब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर आपदा प्रबंधन टीम के साथ टीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू शुरू किया।

टीम ने काफी मशक्कत के बाद एक महिला का शव बरामद किया है। अभी भी दो अन्य महिलाओं के मिट्टी में दबे होने की खबर है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार मृत महिला की पहचान माला देवी पत्नी रतन सिंह ( 52) निवासी चिरबटिया लुठियाग के रुप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मिट्टी में दबी दो अन्य महिलाओं आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह (40) और सौंणा देवी पत्नी पुरण सिंह (48) की तलाश के लिए टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।

गांव में हादसे के बाद उक्त महिलाओं के परिवारों में कोहराम मच गया। लोग भूस्खलन के कारण दहशत में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button