
Aiims News : ऋषिकेश। एम्स आने वाले मरीजों को अब घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर मिल सकेगा। इसके लिए एम्स प्रशासन और देवभूमि समिति देहरादून के बीच करार हुआ है। मरीजों को निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
एम्स प्रशासन के मुताबिक उत्तराखंड व समीपवर्ती राज्यों का एम्स सबसे बड़ा हायर सेंटर है। जहां गंभीर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार सिर्फ ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों को भर्ती किए जाने से अन्य गंभीर मरीजों को दाखिला नहीं मिल पाता है। ऐसे में ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा उनके घर पर ही उपलब्ध कराने के लिए यह अनुबंध किया गया है।
समिति को एम्स ने इस तरह के मरीजों के लिए 100 ऑक्सीजन सिलेंडर सिस्टम उपलब्ध कराए हैं। एग्रीमेंट पर एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने हस्ताक्षर किए हैं।
बताया कि जरूरतमंद मरीज घर बैठे निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए देवभूमि समिति 69 वाणी विहार, अधोईवाला, देहरादून से दूरभाष नंबर 091491 33650 व 08954287276 पर संपर्क कर सकते हैं।