ऋषिकेश
Rishikesh: मायाकुंड में बिजली के खंभों की शिफ्टिंग शुरू

ऋषिकेश। मायाकुंड में बिजली के खंभों की शिफ्टिंग को लेकर मेयर शंभू पासवान की शासनस्तर पर पैरवी कामयाब रही। उत्तराखंड पावन कारपोरेशन (यूपीसीएल) ने मुख्य मार्ग से खंभों को हटाना शुरू कर दिया है।
मायाकुंड क्षेत्र के मुख्य सड़क के बीचों-बीच मौजूद बिजली के खंभे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे। यातायात प्रभावित होने के साथ ही हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी।
स्थानीय पार्षद माधवी गुप्ता ने समस्या को मेयर पासवान के समक्ष उठाया। जिसपर पासवान ने प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आर. मीनाक्षी सुंदरम से खंभों को हटाने की मांग की थी। जिसके चलते यूपीसीएल ने खंभों की शिफ्टिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया।



