ऋषिकेश
Rishikesh: ट्रांजिट कैंप के पास 24.68 लाख में बनेगी सड़क
मेयर शंभू पासवान ने किया निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ

ऋषिकेश, 05 अगस्त। मेयर शंभू पासवान ने ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक ₹24.68 लाख की लागत से प्रस्तावित इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
पासवान ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास करना नगर निगम का संकल्प है। यहां प्रस्तावित इंटरलॉकिंग सड़क से क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने महापौर शंभू पासवान को जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, और नागरिक मौजूद रहे।



