उत्तराखंडऋषिकेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की गंगा की आरती

स्वामी चिदानंद और संतों ने रुद्राक्ष का पौधा और इलायची की माला से किया अभिनंदन

ऋषिकेश। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन के बाद शाम को परमार्थ निकेतन पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मां गंगा की आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने आरती से पूर्व यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर देश की सुरक्षा, समृद्धि और विश्व शांति की कामना की।

शनिवार को देहरादून में इन्वेस्टर्स समिट के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां स्वामी चिदानंद सरस्वती ‘मुनि’ संतों ने शाह का रुद्राक्ष का पौधा, इलायची की दिव्य माला व अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर स्वामी चिदानंद ने अमित शाह के नेतृत्व की प्रशंसा में कहा कि उन्होंने राष्ट्र को सुरक्षा का संविधान प्रदान किया। वर्तमान समय में राष्ट्र राजनीति से राष्ट्रनीति की ओर बढ़ रहा है। देश ने शान्ति, भक्ति, शक्ति और आध्यात्मिक समृद्धि के मंत्र प्रदान किए हैं।

गंगा आरती के अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धनसिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, भाजपा संगठन महामंत्री अजय, महामंत्री आदित्य कोठारी, महंत रविन्द्र पुरी, महामंडलेश्वर कैलाशानन्द गिरि, साध्वी भगवती सरस्वती, स्वामी ईश्वरदास, स्वामी दयाराम दास, स्वामी कृष्णाचार्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button