Uncategorized

Rishikesh: पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ऋषिकेश, 23 अगस्त। संत निरंकारी मिशन की क्षेत्रीय शाखा ने पर्यावरण संरक्षण पहल ‘वननेस वन-प्रकृति के साथ समरस्ता’ के तहत गुमानीवाला स्थित राज चिल्ड्रन एकेडमी पौधारोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधे रोपे गए।

पौधारोपण कार्यक्रम में अशोक, थूजा, तेजपत्ता, आम, जामुन, नीम, कड़ी पत्ता समेत फूलों के पौधे लगाए गए। मिशन द्वारा उनके संरक्षण पर भी जोर दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी व संवेदनशीलता विकसित करने का संदेश दिया गया।

निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि देशभर में अब तक करीब 350 वृक्ष समूह स्थापित किए जा चुके हैं, 600 से अधिक ‘वननेस वन’ स्थलों पर श्रद्धालु और सेवादार पौधों के संरक्षण में जुटे हैं। बताया, 23 अगस्त से शुरू अभियान के छठे चरण में देश के 630 जगहों पर 10 लाख पौधे रोपे जाएंगे।

मौके पर विद्यालय प्रबंधक योगेश्वर प्रसाद, हेमंत गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, निरंकारी मिशन के ब्रांच इंचार्ज, संचालक संचालिका, ज्ञान प्रचारक, एसएन सीएफ और सेवादल के वॉलिंटियर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button