ऋषिकेशधर्म कर्म

Rishikesh: पुण्यतिथि पर गोदावरी महाराज का भावपूर्ण स्मरण

मायाकुंड स्थित आश्रम में जुटे अनुयायी, समाधि में टेका मत्था, भंडारा आयोजित

Dharm karam: ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित आत्मप्रकाश आश्रम में बद्रीश श्री विभूषित हिमालय पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत गोदावरी महाराज की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके सेवा कार्यों का स्मरण किया गया।

शनिवार को मायाकुंड स्थित आत्मप्रकाश आश्रम तारामाता मंदिर में ब्रह्मलीन गोदावरी महाराज की पुण्यतिथि पर मंत्रोच्चार के मध्य उनकी समाधि का अभिषेक कर पूजन अर्चन किया। हवन के बाद आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। अनुयायियों ने मंदिर में मत्था टेकने के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सनातन धर्म, गो सेवा और मानव कल्याण के लिए ब्रह्मलीन महंत गोदावरी महाराज के अतुलनीय योगदान को याद किया गया। आशीर्वाद को साथ लेकर उनके सेवा कार्यों को गतिमान रखने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में आश्रम के महंत संध्यागिरी महाराज, महाकाल गिरी, खुशी गिरी, ऋषिकेश गिरी, कंचन गिरी, गजेंद्र त्यागी, अवशेष कुमार, मुकेश घिल्डियाल, गंभीर सिंह मेवाड़, राकेश सेमवाल, डीएस गुसाईं, वेदप्रकाश शर्मा, विक्रम भंडारी, गुलाब सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button