उत्तराखंडऋषिकेशहादसा

हादसा : दिल्ली के दो सैलानी गंगा नदी में डूबे

SDRF की सर्चिंग में नहीं लगा सुराग, कल फिर होगी तलाश

Tourist drowned in Ganga river: ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्रांतर्गत नीम बीच पर गंगा में नहाते समय दिल्ली के दो पर्यटकों के डूबने की खबर है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन आज डूब सैलानियों को कुछ पता नहीं चल पाया। बताया कि सर्चिंग ऑपरेशन कल भी चलाया जाएगा।


जानकारी के अनुसार वीकेंड पर शनिवार को दिल्ली के पांच युवा ऋषिकेश घुमने आए थे। दोपहर में उनके द्वारा ब्रह्मपुरी से मुनिकीरेती तक राफ्टिंग की गई। इसबीच नीम बीच पर दो युवक नहाने के लिए गंगा में उतरे। तभी गंगा के तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूबने लगे। साथियों के बचाने का प्रयास भी असफल हो गया।


सूचना के बाद एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। राफ्ट और उपकरणों के साथ टीम ने गंगा नदी में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन डूबे सैलानियों को कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि गंगा में रविवार को फिर से सर्चिंग की जाएगी।


गंगा डूबे पर्यटकों की पहचान वंश कौशल (26) पुत्र अनिल शर्मा, निवासी प्रशांत विहार और कुमार गौरव (26) निवासी छत्तरपुर, फतेहपुर, दोनों दिल्ली के रूप में हुई है। बताया कि दोनों दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button