ऋषिकेश

ऋषिकेशः वार्ड 28 में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू

ऋषिकेश। नगर निगम महापौर शम्भू पासवान ने वार्ड 28 में ₹16 लाख की लागत से प्रस्तावित इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क का निर्माण ’नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम’ (छब्।च्) के माध्यम से किया जा रहा है।

शुभारंभ पर महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और धूल-मुक्त सड़कें बनाना उनकी प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से न केवल धूल के कणों में कमी आएगी, बल्कि क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

पसवान ने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता पर ध्यान देने को कहा। कहा कि निर्माण सामग्री के मानकों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौके पर क्षेत्रीय पार्षद लव कम्बोज ने कहा कि सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को जलभराव और गंदगी से निजात मिलेगी और आवागमन सुलभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button