उत्तराखंडसियासत

भैरव कॉलोनी में चला कांग्रेस का ‘हमारी प्रतिज्ञा’ अभियान

ऋषिकेश। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में नगर निगम के भैरव कॉलोनी में ‘आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा’ अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर लोगों से संवाद के जरिए उनके सुझाव जाने।

रमोला ने बताया कि आज वार्ड नंबर 4 की पार्षद शंकुतला देवी के मार्गदर्शन में अभियान के तहत घर-घर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान लोगां से चुनावी घोषणापत्र के लिए सुझाव लिए गए। हर वर्ग के लोगां ने क्षेत्र के हित में अपने सुझाव दिए। बताया कि क्षेत्रवासियों ने सड़कों की मरम्मत, पेयजल की समस्या, तटबंध निर्माण, लावारिस जानवरों से जुड़ी दिक्कतों की जानकारी दी।

पार्षद शकुंतला शर्मा ने कहा कि लोग बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। जनता ने भाजपा सरकार को उखाड़ने का मन बना लिया है। उत्तराखंड में परिवर्तन होना अब निश्चित है। अभियान में अमित पाल, मोहन कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, मोहित कुमार, मनोज त्यागी, बलि कुमार, सुधीर रावत, परीक्षा धीमान, रेनु साहल, शकुंतला धीमान, गीता, शांति स्वरूप, रोशन पाल, राज देवी, राजवती आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button