ऋषिकेश

कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर इंदिरा हृदयेश को किया याद

Rishikesh News : ऋषिकेश। कांग्रेसजनों ने स्व. इंदिरा हृदयेश की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके राजनीतिक सफर और उत्तराखंड के विकास योगदान को याद किया।

रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्व. इंदिरा हृदयेश की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक के उनके राजनीति जीवन पर प्रकाश डाला।

राकेश सिंह ने बताया कि उन्होंने वियना, जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, पेरिस, इंग्लैंड, चीन, जापान, कनाडा, अमेरिका, जोहांसबर्ग-दक्षिण अफ्रीका, काहिरा-मिस्र, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, यूएसए, मलयेशिया, सिंगापुर आदि देशों में अलग-अलग क्षेत्रों में शोध, अध्ययन आदि में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। कहा कि ऐसी शख्सियत को खोना कांग्रेस और उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति रही है।

मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, प्यारेलाल जुगरान, मधु मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रुकम पोखरियाल, मंडलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, मुकेश जाटव, राजेश शाह, कमल बनर्जी, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, मनीष जाटव, अशोक शर्मा, उमा ओबरॉय, ओम सिंह, गौरव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button