Rishikesh: कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को किया याद

ऋषिकेश। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसजनों ने उन्हें एक मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिंह के देश को दिए गए योगदान को भी याद किया।
रेलवे रोड स्थित कांग्रेसभवन में जुटे कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक अभूतपूर्व व्यिंतव थे। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में उन्होंने उत्तराखंड को हमेशा एक विशेष स्थान पर रखा। ऋषिकेश एम्स उसकी एक बानगी है। वह एक ऐसे वित्त मंत्री थे जिन्होंने भारत के आर्थिक विकास की बुनियाद को रखा। नई आर्थिक नीतियों ने बुलंद भारत की इमारत गढ़ी।
कांग्रेसजनों ने कहा कि उनके वित्त मंत्री के रूप में देश को दिए गए योगदान का ही परिणाम है कि आज भारत 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी का सपना देख रहा है। उनके ही कार्यकाल में 27 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए। गरीबों को मनरेगा के तहत काम का अधिकार, वनवासियों को वनाधिकार, किसानों को 70 हजार करोड़ की कर्ज माफी, सूचना का अधिकार, निर्मल भारत का संदेश, शिक्षा का अधिकार, चिकित्सा का अधिकार, अन्न सुरक्षा का अधिकार आदि मिला।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, मनीष शर्मा, राकेश अग्रवाल, ऋषि सिंघल, दीपक जाटव, सूरत सिंह कोहली, अरविंद जैन, चंदन सिंह पवार, रुकम पोखरियाल, अशोक शर्मा, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, विक्रम भंडारी, संजय शर्मा, राहुल शर्मा, सरोजिनी थपलियाल, उमा ओबेरॉय, जयपाल सिंह बिट्टू, ओम सिंह पवार, आदित्य झा आदि मौजूद रहे।