उत्तराखंडसियासत

कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

भ्रष्टाचार, महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में बाहों पर बांधी काली पट्टी

ऋषिकेश। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार, महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के राज्यव्यापी आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांहों पर काली पट्टी बांध कर राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राज्य सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी भी की।
सोमवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार फर्जी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रही है। जबकि असलियत में प्रदेश का जनमानस बेतहाशा मूल्य वृद्धि, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के चलते परेशान है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय सारस्वत और कार्यवाहक अध्यक्ष सुधीर राय ने दावा कि विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा की विदाई तय कर चुकी है। कांग्रेस प्रदेश सचिव विजयपाल सिहं रावत ने कहा कि धामी सरकार ने कोरोना प्रभावित चालक-उप चालको के लिए 2000 रुपये प्रत्येक महीने देने की बात कही थी, लेकिन सिर्फ दो माह ही राहत राशि भेजी गई। जो कि राज्य सरकार के वायदों की हकीकत समझने को काफी है।

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा, सेवादल नगर अध्यक्ष रामकुमार, अशोक शर्मा, चंदन पवार, नंदकिशोर जाटव, सतीश शर्मा, सरोज देवराडी, रोशनी देवी, मीना रस्तोगी, विमला रावत, मालती तिवारी, इमरान सैफी, अनिल गुप्ता, त्रिलोकीनाथ तिवारी, ओमप्रकाश शर्मा, जतिन जाटव आदि शामिल थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button