
• कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर साधा जमकर निशाना
ऋषिकेश (शिखर हिमालय)। कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित विधानसभा स्तरीय बूथ प्रशिक्षण शिविर 180 बूथों के बीएलए को चुनाव प्रबंधन की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान उन्हें ’मेरा बूथ मेरा गौरव’ अभियान की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यकर्ताओं का जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
झंडा चौक स्थिति श्री भरत मंदिर परिसर में विधानसभा स्तरीय बूथ प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिल्ली से आए प्रशिक्षक राजीव साहू, अजय जोशी और महेश प्रताप राणा ने कार्यकर्ताओं से सीधे इंटरेक्ट किया। उन्हें कांग्रेस की विचारधारा के साथ ही मौजूदा राजनीतिक परिदृश्यों, चुनावी रणनीतियों, सोशल मीडिया की भूमिका उसका उपयोग, बूथस्तर पर चुनाव प्रबंधन, आमजन से जुड़ाव पैदा करना, विरोधी दलों के हथकंडों पर नजर रखना, फर्जी वोटिंग रोकना आदि की जानकारी दी गई। ट्रेनर्स ने कार्यकर्ताओं का कांग्रेस को मजबूत कर उत्तराखंड के 2022 के चुनाव में ताकत झोंकने का आह्वान भी किया।
इसबीच प्रदेश चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम अध्यक्ष विजय सारस्वत ने केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा, व्यापारी आदि सब परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं। कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एनएचएम संविदा और उपनल कर्मचारियों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने इसबार ऐसी जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। जनता कांग्रेस को मौका देना चाहती है।
संयोजक जयेंद्र रमोला ने बताया कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व और सह प्रभारी दीपिका पाण्डे सिंह की देखरेख में बूथों प्रदेश की सभी विधानसभाओं में बूथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि चुनाव के दौरान बूथों कार्यकर्ता एक-एक वोटर तक पहुंच सकें। उन्हें बूथ कमेटी के लिए कार्यक्रम निर्धारित करना, मतदाता सूची पर कार्य करना, मतदाताओं का आकलन, नए मतदाताओं और युवाओं का नाम जोड़ना, डोर टू डोर प्रचार, बूथस्तर पर वोटरों से बातचीत के साथ ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम की जानकारी देकर प्रेरित किया गया है।
शिविर में यह रहे मौजूद
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, डॉ. केएस राणा, प्रदेश महासचिव दीप शर्मा, जयसिंह रावत, गजेन्द्र विक्रम शाही, मदनमोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, दीपक जाटव, वरुण शर्मा, अंशुल त्यागी, पार्षद राकेश मिंया, विजय लक्ष्मी शर्मा, भगवान सिंह, जगत नेगी, मनोज गुसाँई, विजयपाल रावत, शैलेंद्र बिष्ट, विवेक तिवारी, ललित मोहन, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, निर्मला कुमांई, रमा चौहान, देवी प्रसाद व्यास, सनमोहन सिंह रावत, जितेन्द्र पाल, लल्लन राजभर, विमला रावत, नीरज चौहान, परमेश्वर राजभर, शैलेन्द्र गुप्ता, चन्द्रकान्ता जोशी, अलका क्षेत्री, मंजू क्षेत्री, सपना, रमेश रांगड़, गौरव यादव, गौरव राणा, अमित पाल, सुमित त्यागी, रोहित नेगी, गम्भीर गुलियाल, धर्मेन्द्र गुलियाल, संजय शर्मा, दिनेश चन्द्र, आशु नेगी, सुभाष, गीता सोढी, बिजेन्द्र कुमार, राजीव बर्तवाल, उत्तम दास, प्रदीप चन्द्रा, विजय कर्नाटक, संजय कर्नाटक, इमरान सैफी, सतीश रावत, मनीष व्यास, मनोज बिष्ट, आकाश रावत, अभिषेक शर्मा, सतीश कौशिक, अवशेष नेगी, दीनदयाल राजभर, पवन राजभर, मनोज त्यागी, राम बदन, नंदकिशोर जाटव, लक्ष्मी कश्यप, प्रीति नेगी, चंद पाल, विद्यावती, अंजली कश्यप, शिल्पी सिंह, लक्ष्मी उनियाल, यशोदा राणा, पिंकी, शिवानी, सरोजिनी देवी, मीना नाथ, बाबूराम धारवान, मालती तिवारी, मदन कुमार शर्मा, शोभा भट्ट, कमला शर्मा, प्रवीन गर्ग, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, भगवती सेमवाल, सोहनलाल चमोली आदि।