ऋषिकेश

कांग्रेस ने नीट पेपर लीक पर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

ऋषिकेश, 27 जून। कांग्रेस ने पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।

शनिवार को कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पीएससी जयेंद्र रमोला और महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामला युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। आखिर इसका पेपर लीक कैसे हो गया? इसकी जिम्मदारी कौन लेगा?

उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

मौके पर मदनमोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, चंदन सिंह पंवार, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, मदन शर्मा, शैलेन्द्र सेमवाल, सूरत कोहली, अजय ठाकुर, भूपेंद कुकरेती, राजेंद्र कोठारी, देवेंद्र प्रजापति, भगवान पंवार, सरोजनी थपलियाल, पुष्पा मिश्रा, रुकम पोखरियाल, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, सिंग राज पोसवाल, प्रवीण गर्ग, विनोद रतूड़ी, भूपेंद्र राणा, सुमित चौहान, विश्वजीत अधिकारी, रवि थापा, मनोज पंवार, राकेश थपलियाल, हिमांशु कश्यप, आदित्य झा, कमलेश कुमार, तरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button