Agneepath Scheme: ऋषिकेश। कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणीघाट पर आयोजित सत्याग्रह (Satyagrah) में रामधुन गाकर अग्निपथ योजना का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर इस योजना के जरिए देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
सोमवार को त्रिवेणीघाट स्थित गंगा आरती स्थल पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्याग्रह किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता बापू की रामधुन को गाया। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि यह योजना युवाओं के भविष्य के लिए संकट है। वन रैंक वन पेंशन का वादा करने वाली भाजपा अब नो रैंक नो पेंशन की स्कीम लेकर आई है।
नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत और कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर रॉय ने कहा कि अग्निपथ योजना मोदी सरकार की अन्य योजनाओं की तरह एक असफल योजना है। कहा कि कांग्रेस इस योजना के साथ ही जनविरोधी नीतियों का हमेशा पूरजोर विरोध करती रहेगी। सत्याग्रह कार्यक्रम का संचालन पार्षद राकेश सिंह ने किया।
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, मनोज गुसाईं, ब्लॉक अध्यक्ष रायवाला बरफ सिंह पोखरियाल, पार्षद मनीष शर्मा, जगत सिंह नेगी, देवेन्द्र प्रजापति, विजयलक्ष्मी शर्मा, शकुंतला शर्मा, विमला रावत, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, कमलेश शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, चन्दन पंवार, उपप्रधान खैंरीकला रोहित नेगी, स्वामी मुकेश वत्स, सुन्दरमणी शास्त्री, रामस्वरूप रणाकोटी, सतीश शर्मा, प्रवीण जाटव, सरोजनी थपलियाल, शशि शरण, विकास कोली, राहुल रावत, कृष्णा खत्री, सिंहराज पोसवाल, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, मनोज जुगरान, रामबदन यादव, शैलेंद्र गुप्ता, यश अरोरा, ओम सिंह पंवार, गौरव राणा, जयपाल सिंह, मदन कुमार शर्मा, परमेश्वर राजभर, अशोक शर्मा, विक्रम भंडारी, सोमदत्त डोभाल, इमरान सैफी, सरोज देवराडी, सावित्री देवी, सूरज विश्नोई, कमला पंवार, रेनू देवी, फूलमती, राजेंद्र प्रसाद कोठारी, हरी सिंह नेगी, रंभा राजभर, रेखा कश्यप, स्वाति यादव, चंद्राकांता जोशी, मालती, समिष्टा, राजकुमारी, रानी देवी, तारा कश्यप, विद्यावती गुप्ता, रतनदेव रयाल, मनीष व्यास, नीरज चौहान, सोहन सिंह रौतेला, निर्मलकान्त राजपूत, कमल बनर्जी, महावीर सिंह चौहान, तरुण त्यागी आदि मौजूद थे।