ऋषिकेश। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रदीप चंद्र ने भाजपा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन की है। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। आज हर वर्ग, युवा, बुजुर्ग, महिला, शिक्षित तथा हर समुदाय का नागरिक भाजपा के विचारों से प्रभावित है। भाजपा की सरकारे राष्ट्रवादी सोच, सनातनी विचारधारा और दुर्गम क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक के विकास के लिए कार्य करती है।
इस अवसर पर प्रदीप चंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहने के बावजूद सम्मान नहीं मिला। कहा कि भाजपा में अनुशासन के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है। पार्टी की रीति और नीति से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ रहे हैं।
मौके पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता प्रधान, रोशनी अग्रवाल, समाजसेवी मानवेंद्र सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे।