
ऋषिकेश। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने निकाय चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं को नगर निगम चुनाव के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। साथ ही 43 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति भी गठित की गई है।
महानगर अध्यक्ष ने पूर्व पीसीसी सदस्य संजय गुप्ता को चुनाव प्रभारी और वरिष्ठ नेता चंदन सिंह पंवार को चुनाव संचालन समिति का संयोजक नियुक्ति किया है। इसके साथ ही 43 सदस्यों की चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है।
चुनाव संचालि समिति में राजपाल खरोला, महंत विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, जयेन्द्र रमोला, वैशाख सिंह पयाल, प्यारेलाल जुगरान, सतीश शर्मा, अरविंद जैन, सूरज गुलाटी, शैलेंद्र बिष्ट, राकेश अग्रवाल, प्रदीप जैन, मदनलाल जाटव, रवि जैन, मदन शर्मा, मनोज गुसाई, विमला रावत, मदन नागपाल, विजयपाल रावत, शिवप्रसाद भट्ट, राजेंद्र तिवारी, सोहनलाल रतूड़ी, मुकुल शर्मा, विवेक तिवारी, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, राधा रमोला, शकुंतला शर्मा, कमला प्रधान, सहदेव राठौर, राजेंद्र कोठारी, सूरत सिंह कोहली, दीपक गौनियाल, ऋषि सिंघल, रजनीश सेठी, राजेंद्र गैरोला, रुकम पोखरियाल, अंशुल त्यागी, बृजभूषण बहुगुणा, सिंहराज पोसवाल, सन्नी प्रजापति, गौरव राणा, हिमांशु जाटव, के नाम शामिल हैं।