
ऋषिकेश (शिखर हिमालय)। चंद्रेश्वरनगर में कांग्रेस की बूथ कमेटियों का गठन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने और आम लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराने का संकल्प लिया। साथ ही विधानसभा चुनाव में युवाओं और महिलाओं की सर्वाधिक भागीदारी पर जोर दिया गया।
बुधवार को दुर्गा मंदिर स्थित एक होटल में एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला की मौजूदगी में बूथ कमेटियों के गठन को लेकर बैठक हुई। रमोला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर अपने क्षेत्र में लोगों से बात करें। साथ ही उन्हें कांग्रेस के संकल्पों से भी अवगत कराए। कहा कि युवाओं और महिलाओं की अधिक भागीदारी से कांग्रेस चुनाव जितेगी।
कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परमेश्वर राजभर ने कहा कि चुनाव में बूथों पर युवाओं और महिलाओं की सबसे ज्यादा भागीदारी होनी चाहिए। ताकि कांग्रेस आगे बढ़े और समाज को उसका हक मिल सके। इस दौरान स्थानीय महिलाओं और युवाओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने भाजपा सरकार को उखाड़ने का संकल्प जताया।
मौके पर तनीषा बिजल्वाण, लक्ष्मी देवी, कलावती, सुमन, आशा राजभर, पुष्पा शाह, राजेश शाह, मन्नू राजभर, ज्योति हलदर, सतीश राजभर, लक्ष्मण, अनिल कुमार, राजेश राजभर, शुभलाल, पिंटू प्रजापती, मोहित कुमार, सुंदर गौड़, हजरत अली, कार्तिक कुशवाहा, सुनील साहनी, नीरज सिंह, श्याम शर्मा, सुनील, मनोज राजभर, मुन्नीलाल आदि मौजूद थे।