एजुकेशन
Rishikesh: भरत मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया हरेला पर्व

ऋषिकेश। भरत मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड और शिक्षकों ने छायादार व फलदार पौधे रोपे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कैडेट्स को हरेला पर्व का महत्व बताया। कहा कि हरेला देवी देवताओं की पूजा से जुड़ा देवभूमि उत्तराखंड का लोक पर्व है। जुलाई-अगस्त महीने में नो दिन पहले हरियाली बोई जाती है, दसवें दिन इसे पूजा अर्चना के बाद काटा जाता है। कन्याओं का पूजन और फिर प्रसाद बांटा जाता है।
मौके पर लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, एनएसएस अधिकारी विकास नेगी, रंजन अंथवाल, जितेंद्र विष्ट, संजीव कुमार, हरि सिंह, रमेश बुटोला, शालिनी कपूर, सुमित्रा महर, विनीता गवाड़ी, पूजा आदि मौजूद थे।