ऋषिकेश

Rishikesh: पुरातन छात्रों ने लिया सहयोग का संकल्प

भरत मंदिर में संवाद और भविष्य की राह कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश, 21 अगस्त। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पुरातन छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में विद्यालय के विकास, जीर्णोद्धार, रखरखाव पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति के सहयोग से आईसीएआई की ओर से ‘भविष्य की राह’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

महंत परशुराम सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, मुख्य अतिथि स्वामी राम हिमालयन विवि के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना, हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, दीप शर्मा, विनय उनियाल और यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने किया।

पुरातन छात्र समिति अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि पुरातन छात्र जिस भी पद और प्रतिष्ठा पर हैं, उनकी नींव इसी विद्यालय में तैयार हुई है। ऐसे में उनसे विद्यालय के विकास में सहयोग की उम्मीद है।

‘भविष्य की राह’ कार्यक्रम में सीए हरिकिशन रतूड़ी, सुमित शर्मा और प्रखर गुप्ता ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।

डॉ. धस्माना ने एआई और मोबाइल के संतुलित उपयोग पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से अनावश्यक रील देखने और मोबाइल पर समय बर्बाद करने से बचने की अपील की। विशिष्ट अतिथि नरेंद्रजीत बिंद्रा ने भी एआई के संभावित दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

मौके पर चंद्रवीर पोखरियाल, जगमोहन सकलानी, अशोक अग्रवाल, ओम प्रकाश सुनेजा, बंशीधर पोखरियाल, मनोरंजन देवरानी, प्रभाकर शर्मा, महेंद्र खन्ना, मनोज पंवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button