ऋषिकेश

आर्मी कैंट में हेल्थ कैंप में 165 मरीजों का परीक्षण

रायवाला (ऋषिकेश), 21 अगस्त। रायवाला आर्मी कैंट स्थित 196 फील्ड सिख रेजिमेंट की ओर से सेक्शन हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 165 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श व निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

शिविर का शुभारंभ ब्रिगेडियर विभाकर त्यागी की धर्मपत्नी मीनाक्षी त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना परोपकार से कम नहीं है।

शिविर में सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, रायवाला की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिंह और गंगा प्रेम हॉस्पिस के फिजिशियन डॉ. नीलेश शर्मा ने मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने 82 स्त्री रोगियों, 32 बच्चों और 51 बाह्य रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में दीपा कंवर, सूबेदार अवतार सिंह, डॉ. अल्का चंद, उषा रतूड़ी, नीलम लता रजवाड़े, विनय भट्ट, पूजा देवरानी, मनीषा, कामिनी भट्ट, हरि कृष्णा, साक्षी खत्री आदि ने सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button