ऋषिकेश
ऋषिकेशः जरूरतमंदों को बांटे 4.15 लाख के चेक

ऋषिकेश, 21 अगस्त। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 4,15,000 रुपये के 08 चेक वितरित किए।
चेक प्राप्त करने वालों में गंभीर बीमारियों से पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोग शामिल हैं। कुछ लाभार्थी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता से उन्हें उपचार में सहयोग मिलेगा।
अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
मौके पर सत्येश्वरी देवी, शालू चौहान, कुशाल सिंह, राजपाल सिंह, तरुण भारती, दर्शनी देवी, नूतन तिवारी आदि मौजूद रहे।



