ऋषिकेश

रायवालाः भाजयुमो के रक्तदान शिविर में 25 यूनिट ब्लड एकत्र

शिविर में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

रायवाला (ऋषिकेश), 09 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन व जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजयुमो ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। युवाओं को ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के सेवा और जनकल्याण के संकल्प से जुड़कर शिविर आयोजित करने की पहल को सराहनीय बताया।

इसबीच अग्रवाल ने एसआईआर को लेकर विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी है। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष की प्रतिक्रियाओं को लेकर भी सवाल उठाए।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा ने बताया कि शिविर में 25 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया। कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।

मौके पर सुरेंद्र बिष्ट, धर्म सिंह चौहान, जगत सिंह, हिमांशु सिलस्वाल, अक्षर लखेड़ा, राजेश लखेड़ा, संदीप भट्ट, मनीष कौशल, शुभम, राकेश डंगवाल, सत्यम पांडे, संजय बिष्ट, रूपेश कुमार, विनोद कुमार, सुरेंद्र रयाल, मनोज डंगवाल, विष्णु प्रसाद, नंदकिशोर, धर्मवीर, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, राजेश जुगलान, सुंदरलाल गौड़, गणेश रावत, अजय साहू, सतपाल सैनी, राहुल अग्रवाल, बलविंदर सिंह, विजय शर्मा, शिवम मंडल, आदित्य सती, जयवीर, रेखा शर्मा, मनोज शर्मा, ऋषिराम शर्मा, धर्म सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button