उत्तराखंडदेशसियासत

उत्तराखंड ने देश के लिए दिया सबसे ज्यादा खून : राहुल गांधी

परेड ग्राउंड में कांग्रेस की विजय सम्मान रैली के दौरान राहुल गाधी ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

• बोले- आपका और मेरा कुर्बानी का रिश्ता है, हम अपनों को खोने का दर्द जानते हैं

देहरादून। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड ने हिंदुस्तान को सबसे ज्यादा अपना खून दिया है और देता रहेगा। उत्तराखंड के हजारों परिवारों ने देश रक्षा के लिए खून बहाया, वैसे ही मेरे परिवार ने भी देश की अखंडता के लिए अपना खून दिया। मेरा और आपका कुर्बानी का रिश्ता है, इस नाते मैं आपसे बात कर पा रहा हूं।

गुरूवार को परेड ग्राउंड में विजय सम्मान रैली के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन से पहले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कहा कि मैंने अपनी दादी और पिता को खोया और आपने भी अपने पिता, भाई, पति को खोया। इन कुर्बानियों का मतलब हम समझ सकते हैं, मगर वो नहीं समझ सकते जिन्होंने ऐसा नहीं किया।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सैनिकों ने मात्र 13 दिनों पाकिस्तान को हराया, क्योंकि हम एकजुट थे। बांग्लादेश में क्या हुआ वो सब जानते हैं। लोग कहते है सेना ने जीत दिलाई, सरकार ने जीत दिलाई, नहीं बल्कि हिंदुस्तान की जनता ने एक साथ मिलकर पाकिस्तान को हराया। हिंदुस्तान के हर परिवार हर, जात के लोगों ने 1971 में पाकिस्तान को हराने का काम किया।

राहुल गांधी ने कहा कि आज भाई से भाई को लड़ाया जा रहा है। हिंदुस्तान को तोड़ा जा रहा है, कमजोर किया जा रहा है और पूरी की पूरी सरकार 3-4 पूंजीपतियों के पक्ष में लड़ाई लड़ रही है। वह किसानों को बर्बाद करने के लिए 3 काले कानून लाए, लेकिन किसान झुके नहीं, एक साल बाद जाकर प्रधानमंत्री ने माफी मांगी। संसद में मुआवजा देने की बात आई तो सरकार ने साफ कह दिया कि कोई नहीं मरा। कहा कि संसद में मैंने खुद 400 लोगों की लिस्ट सरकार को दी।

राहुल गांधी ने नोटबंदी और गलत जीएसटी ने इस देश को बर्बाद करने और केवल 2-3 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाए गए कदम थे। कोरोना के दौरान सरकार ने जो फैसले लिए उससे लोग परेशान रहे।

तंज के अंदाज में राहुल गांधी ने कहा कि गंगा में केवल एक ही व्यक्ति स्नान करता है, राजनाथ सिंह, योगी को भी स्नान की परमिशन नहीं दी गई। कहा कि जब तक दिल्ली में भाजपा सरकार नहीं हटती युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता। गलतफहमी में मत रहिए हिंदुस्तान मजबूत हो रहा है, जनता बिना डरे काम करे, वह बोले तब देश मजबूत होता है।

इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भी याद किया। उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देने और छोटे व मंझोले स्तर के व्यापारियों, उद्यमियों को ताकत देने की बात कही। कहा कि देश का अर्थतंत्र भी तभी मजबूत होगा। दो चार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने से देश ताकतवर नहीं होगा।

जनसभा में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक जो इंदिरा जी ने की थी वही सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक थी। कहा कि केदार त्रासदी में राहुल गांधी उत्तराखंड आए और लोगों के आंसू पोछे आज लोग हमारी बनाई गुफाओं में योग करने आ रहे हैं। कहा कि कांग्रेस ने तीर्थ पुरोहितों की जंग लड़ी है। आज राहुल गांधी सत्ता की आंखों में आंखें डालकर लोकतंत्र बचा रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड को राज्य को स्वावलंबी बनाने का काम कांग्रेस ही कर सकती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों और पुरोहितों की लड़ाई लड़ी है, देवस्थानम एक्ट सरकार को रद्द करना पड़ा। उन्होंने सैनिक परिवारों को भी नमन किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि गांधी परिवार का देहरादून से खास लगाव रहा है। भाजपा के राज में आज किसान, युवा हताश हैं, बेरोजगारों का दमन किया जा रहा है, महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर हैं, खनन और भू-माफिया सरकार चला रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button