
Haridwar Panchayat Election 2022: हरिद्वार जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बसपा के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने भी जिला पंचायत सदस्य के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सभी 44 सीटों पर कैंडिडेट तय कर दिए हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी की सहमति के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया है। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ज़िलायक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने ज़िला पंचायत सदस्य के 44 पदों पर अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है।।
बता दें कि एक दिन पहले बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 27 प्र्रत्याशियों के नामों का ऐेलान किया। हरिद्वार जनपद में 26 सिंतबर को पंचायत चुनाव के लिए मतदान और 28 सितंबर को मतगणना शुरू होगी।