धर्म कर्म

परमात्मा को जानना ही मनुष्य जीवन का लक्ष्यः सुदीक्षा

बालावाला देहरादून में निरंकारी संत समागम आयोजित

देहरादून। सतगुरु माता सुदीक्षा और निरंकारी राजपिता रमित के सानिध्य में रविवार को बालावाला में संत समागम आयोजित हुआ। जिसमें मनुष्य जन्म का वास्तविक लक्ष्य सांसारिक जीवन नहीं बल्कि परमात्मा को जानना और उसमें एकाकार होना है।

सतगुरु सुदीक्षा ने कहा कि हर व्यक्ति को दूसरों का आंकलन के बजाय स्वयं को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। कहा कि परमात्मा का एहसास जीवन का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। जो प्रत्यक्ष दर्शन, प्रेम, आस्था और भक्ति से प्राप्त होता है। कहा कि जब मनुष्य गुरमत के मार्ग पर चलता है तब उसके जीवन में दिव्य गुण स्वतः ही विकसित होने लगते हैं।

समागम में गीतकारों, कवियों और विचारकों ने रचनाओं से अपनी अनुभूतियों को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर मसूरी के के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने सतगुरु माता व निरंकारी राजपिता का अभिवादन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button